Shivani Mehrotra: 43 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग अपनी जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त रहते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली शिवानी मेहरोत्रा ने अपने जुनून और हौसले से एक मिसाल कायम की है। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ पर्वतारोहण के अपने जुनून को आगे बढ़ा रहीं शिवानी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी रूस स्थित ‘माउंट एल्ब्रुस’ पर तिरंगा फहराया है