Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 23 जून को लाल निशान में बंद हुए। हालांकि स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की मजबूत खरीदारी के चलते निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब ₹7000 करोड़ की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 511.38 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 81,896.79 के स्तर पर बंद हुआ