Sagility ने सितंबर तिमाही में 31 मौजूदा क्लाइंट और एक नए क्लाइंट से 40.2 मिलियन डॉलर का सालाना कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। पहली छमाही में 28 क्लाइंट ग्रुप जुड़े। इसके साथ ही कंपनी के एक्टिव क्लाइंट ग्रुप की संख्या 105 हो गई। सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी में 51,486 कर्मचारी थे। कंपनी पांच देशों में काम करती है और उसके 28 डिलीवरी सेंटर हैं।