रियल एस्टेट डेवलपर रुनवाल एंटरप्राइजेज के IPO में पैसा लगाने वालों को 5 अक्टूबर को निराशा हाथ लगी है। कंपनी का शेयर लगभग फ्लैट रहकर BSE पर 306 रुपये और NSE पर 305 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 305 रुपये था। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर में 8 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट दिखी। कंपनी का 500 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2.64 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.10 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.14 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था।