Ranvir Shorey: अभिनेता रणवीर शौरी ने बॉलीवुड में स्टारडम और टाइपकास्टिंग पर बेबाकी से राय देते हुए कहा है कि एक कलाकार की असली पहचान उसके ‘स्टारडम’ से नहीं, बल्कि उसके निभाए गए ‘किरदार’ की गहराई और महत्व से होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टाइपकास्ट होने से बचने के लिए कलाकारों को सचेत रहना चाहिए और एक ही तरह के रोल को दोहराने के बजाय उन्हें मना करने का साहस दिखाना चाहिए।