बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अभी भी भरोसे की कमी है। कल की बड़ी रैली के बाद आज फिर गिरावट लौटी है। निफ्टी फिर से 10 DEMA के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी फिर 20 DEMA के नीचे आया है। अभी कहना मुश्किल कि रैली खत्म हुई। लेकिन आवाज़ पर ये नजरिया रहा है कि दोनों के ट्रेड के लिए तैयार रहें और ये रैली फेल होने का रिस्क रहेगा। निफ्टी IT ने आज फिर बुल्स की कमान संभाली। रिलायंस से अच्छा सपोर्ट मिला। लेकिन फार्मा, NBFC शेयरों पर दबाव दिखा। M&M और मारुति 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब आए।