Gujarat Fire: गुजरात के राजकोट में स्थित एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इसमें 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं बिल्डिंग के भीतर 30 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया है। इसके साथ ही दमकर की गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम जारी है