Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात असम के जोरहाट पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे