राजस्थान पुलिस ने आखिरकार निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी उनके ही गांव से की गई। मीणा को गिरफ्तार करने के लिए भारी संख्या में पुलिस टोंक पहुंची। मीणा को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया और बवाल काटा। पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
बुधवार को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान मीणा ने चुनावी ड्यूटी में तैनात SDM को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद पुलिस गुरुवार को आखिकार मीणा को गिरफ्तार कर लिया।