सोमवार को पहली गिरावट देखने को मिली, जब फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के आंकड़ों से लगभग 65.6% कम था। मंगलवार को भी यह गिरावट जारी रही, जब 'दृश्यम 3' ने 19.50 करोड़ रुपये कमाए और बुधवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का पहला हफ्ता 245.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ समाप्त हुआ। रिलीज के दस दिनों के भीतर ही फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के ताजा अपडेट के अनुसार, 'दृश्यम 3' ने अपने दूसरे बुधवार को सिनेमाघरों में 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 328.75 करोड़ रुपये हो गया है।