Rains News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को बादल फटने और रात भर हुई भारी बारिश से भीषण तबाही मची। इसमें कम से कम पांच लोग बह गए और 500 से अधिक लोग विभिन्न स्थानों पर फंस गए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। इससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई