Barsana Radha Rani Temple: मथुरा के बरसाना में आज राधा अष्टमी की धूम है। पूरा बरसाना ‘लाडलीजी’ के रंग में डूबा हुआ है। यहां की गलियों में राधे-राधे की गूंज है। भक्त सखी और श्रीकृष्ण के रूप में मंदिर पहुंच रहे हैं। राधारानी के जन्म के बाद दर्शन के लिए लाखों भक्त बरसाना पहुंचे हैं।