प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के लगभग एक लाख सक्रिय स्वयंसेवकों या ‘कार्यकरों’ को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे। संप्रदाय के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के वरिष्ठ आध्यात्मिक नेता ब्रह्मविहारी स्वामी ने संवाददाताओं को बताया कि दुनिया भर में ‘कार्यकरों’ की एक टीम के गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सात दिसंबर को गुजरात के मोटेरा इलाके में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ‘कार्यकर सुवर्ण महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी सात दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और लगभग एक लाख कार्यकरों तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ-साथ संप्रदाय के धार्मिक नेताओं को संबोधित करेंगे।’’
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल