Petrol-Diesel Prices Today, October 25: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की नजरें हर दिन सुबह तेल कंपनियों के नए रेट पर टिकी रहती हैं। वैश्विक हलचल के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, रुपये और डॉलर की कीमत तथा टैक्स जैसे कारण ईंधन की कीमतों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या आज (25 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव हुआ है, या वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली हुई है? तेल कंपनियां आम तौर पर सुबह 6 बजे खुदरा कीमतें अपडेट करती हैं। लेकिन हर दिन कीमतों में बदलाव होना जरूरी नहीं है।