Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है । सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। हालांकि कुछ शहरों में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। चेन्नई, मथुरा और मेरठ में CNG की कीमतों में सबसे ज्यादा, ₹2 प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई।