Statue Of Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee: ओडिशा के गंजाम जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यह जानकारी दी। भाजपा विधायक के अनिल कुमार ने बेरहामपुर के रामलिंगम पार्क में परियोजना की आधारशिला रखी।
प्रतिमा की कुल ऊंचाई 17 फुट होगी, जबकि इसका आधार 6.5 फुट होगा। कुमार ने कहा कि प्रतिमा के लिए करीब 20 लाख रुपये की जरूरत होगी और इसे उनके स्थानीय क्षेत्र विकास (एलएडी) कोष से खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण करने की योजना बना रहे हैं।’
यह भी पढ़ें… Sambhal में मस्जिद सर्वेक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, तीन की मौत