Street Fighter Trailer: हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें भारतीय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ‘धलसिम’ के प्रतिष्ठित किरदार में अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वे जेसन मोमोआ और नोआ सेंटीनेओ जैसे बड़े सितारों के साथ जबरदस्त मार्शल आर्ट्स और एक्शन करते नजर आएंगे।