देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹1785 के भाव पर जारी हुए थे। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल इश्यू होने के बावजूद इसके आईपीओ को 5 गुना से अधिक बोली मिली लेकिन फिर पिछले महीने 24 सितंबर 2026 को यह ₹1800 पर लिस्ट हुआ था यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1% से कम लिस्टिंग गेन मिला था। 24 सितंबर को यानी लिस्टिंग के दिन बीएसई पर यह ₹1,878.00 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था जिसके बाद शेयर फिसल गए। इस हाई से एक महीने में यह 10.39% टूटकर आज 22 अक्टूबर 2026 को ₹1,683.00 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।