इससे पहले ओडिशा की बीजू जनता दल ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। BRS के वर्तमान में राज्यसभा में चार सदस्य हैं, और लोकसभा में उसका कोई सदस्य नहीं है। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल की ओर से किया जाता है, जिसमें लोकसभा, राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और उच्च सदन के मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं