Nine To Five Review: जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर बार मंजिल के बेहद करीब होते हुए भी पीछे रह जाते हैं। कभी पढ़ाई में दूसरा स्थान, कभी प्यार में अधूरी कामयाबी और कभी करियर में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद। ‘नाइन टू फाइव’ का अनुज भी ऐसा ही एक युवा है, जिसकी जिंदगी में ‘ऑलमोस्ट’ शब्द ने जैसे स्थायी जगह बना ली है। एक स्टार्टअप में नौकरी मिलने के बाद उसे लगता है कि शायद अब उसकी जिंदगी बदलने वाली है, लेकिन आगे बढ़ने की चाह में उसे ऐसे फैसलों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनका असर उसके रिश्तों पर भी पड़ता है। रस्क मीडिया के निर्माण और व्योम छराया के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज 16 अक्टूबर 2026 से यूट्यूब पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं कैसी है ‘नाइन टू फाइव’।