Nikhita Gandhi: गायिका निकिता गांधी ने रैपर बादशाह का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें ‘ततीरी’ विवाद में बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, जबकि इंडस्ट्री में अन्य कलाकार इससे भी अधिक आपत्तिजनक काम करके बिना किसी जवाबदेही के बच निकलते हैं। उन्होंने इस विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उम्मीद जताई कि बादशाह इस कठिन समय में ठीक होंगे।