Kanya Pujan 2026: नवरात्रि में छोटी उम्र की कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। कन्या पूजन के बिना नवरात्रि का पर्व अधूरा माना जाता है। नवरात्रि में महा अष्टमी और महा नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का महापर्व शुरू होता है और नवमी तिथि तक मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है।