मोतीलाल ओसवाल ने इसे ₹570 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने यील्ड में मजबूत बढ़ोतरी के कारण नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में बढ़त को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2027 और वित्त वर्ष 2028 के EPS के अनुमानों को 3-3% बढ़ा दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि टिकाऊ बिजनेस मोमेंटम और बेहतर होती एसेट क्वालिटी के दम पर कंपनी की सितंबर तिमाही बेहतर रही। नए प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी से यील्ड में सुधार और एनआईएम में विस्तार को सपोर्ट मिला है तो मजबूत अंडरराइटिंग और कलेक्शन प्रैक्टिस से तिमाही आधार पर क्रेडिट कॉस्ट में नरमी आई है। ब्रोकरेज का मानना है कि डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम कंपनी के AUM की ग्रोथ मजबूत रह सकती है तो बेहतर यील्ड, क्रेडिट कॉस्ट में नरमी और ऑपरेटिंग लेवरेज से रिटर्न ऑन एसेट्स में आगे भी सुधार की उम्मीद है।