Maharashtra Mumbai Rains Today Live: महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के बाद मुंबई में भारी बारिश के कारण हाहाकार मच गया है। लोकल ट्रेनें और विमान सेवा प्रभावित हुई है। साथ ही सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। पिछले हफ्ते से ही शहर में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह भी मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सोमवार (26 मई) सुबह से ही मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस बीच केरल के भी 11 जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है