Mike Tyson vs Jake Paul: पूर्व हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन ने अपने प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर जेक पॉल को थप्पड़ मार दिया। दोनों दिग्गज गुरुवार (14 नवंबर) को अपने विवादास्पद नेटफ्लिक्स समर्थित मुकाबले से पहले अंतिम बार आमने-सामने थे। 58 वर्षीय टायसन ने टेक्सास के अर्लिंग्टन में एटी एंड टी स्टेडियम में मुकाबले के लिए औपचारिक वजन-माप के बाद पॉल के गाल पर अपने दाहिने हाथ से वार कर दिया