McDonald’s India के आधिकारिक X हैंडल से रविवार (6 सितंबर) को एक हैरान करने वाला पोस्ट किया गया। वायरल पोस्ट में एक कथित इंटर्न ने आरोप लगाया है कि उसे कई महीनों तक किए गए काम का भुगतान नहीं किया गया। आर्थिक मजबूरी के चलते उसे दो अतिरिक्त नौकरियां तक करनी पड़ीं। हालांकि, McDonald’s India ने इस पोस्ट को कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। फिलहाल, सोशल मीडिया पर इंटर्न को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है