बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की आज की कहानी में रिकवरी और रेजिस्टेंस दोनों देखने को मिले हैं। बड़ी गिरावट के बाद पहले तो आई शानदार रिकवरी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर फिर मिला रिजेक्शन। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई। लेकिन IT शेयरों में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। बाजार में इस समय छुपने की काफी कम जगह हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव है। लेकिन कुछ शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अदाणी ग्रुप शेयरों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है।