Manika Plastech IPO Listing: मणिका प्लास्टेक प्लास्टिक की ऐसी मजबूत चीजें बनाती हैं, जिसमें दूसरी कंपनियां अपने सामान पैक करती हैं या उसमें भरती हैं। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी