(खबरें अब आसान भाषा में)
‘Main Hoon Na’ Turns 22: फिल्म ‘मैं हूं ना’ के 22 साल पूरे होने पर अभिनेत्री अमृता राव ने निर्देशक फराह खान को अपनी ‘झांसी की रानी’ बताते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। अमृता ने फिल्म को एक ‘कल्ट’ क्लासिक बताया और कहा कि आज के दौर में ऐसी बेहतरीन फिल्में, गाने और यादगार किरदार अब दोबारा नहीं बनते।