LSG vs RCB Live Score IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गुरुवार को IPL 2026 के 50वें मुकाबले में बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से मिले 210 रनों के टारगेट के मुकाबले आरसीबी के 9 रनों के अंदर ही दो विकेट गिर गए। एलएसजी के मिशेल मार्श पूरी तरह से आज के मुकाबले में हीरो रहे। उनकी शानदार सेंचुरी ने LSG को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की