KKR vs PBKS Live Score: IPL 2025 में आज का मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब पंजाब ने जीत दर्ज की थी। कोलकाता अपने घर में पंजाब से मिली इस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी