अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका ने अपनी हथेली की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लगी मेहंदी के डिजाइन में उनके पति निक जोनास का नाम शामिल है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- "पिया के नाम की… करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को करवा चौथ की शुभकामनाएं।" दूसरी तस्वीर में वह करवा चौथ थाली और निक के साथ दिख रही हैं। लाल सूट में एक्टेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।