झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ युवाओं का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो तीन दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर मामले की जांच कर रही CID ने एक्शन तेज कर दिए हैं।