जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दाचीगाम जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों के संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। स्पेसिफिक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है। संयुक्त दलों ने दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में CASO लॉन्च किया है।