तमिलनाडु में चक्रवात तूफान फेंगल का असर देखने को मिल रहा है। यहां लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के बीच लैंडस्लाइड की भी घटना हो रही है। तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में 5 बच्चे भी शामिल है। घटनालस्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल के कारण लगातार बारिश के बाद तिरुवन्नामलाई में एक विशाल चट्टान के एक घर पर गिरने से 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। 4 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थ्स पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF और सेना को भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगया गया है।
तिरुवन्नामलाई में घर पर गिरा चट्टान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। वहीं, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी शोक संतप्त परिवार के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।