जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के जाई इलाके में शुक्रवार सुबह सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद गोलीबारी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के 3 जवान घायल हो गए। मृतक की पहचान भद्रवाह के भाला निवासी आरिफ हुसैन के तौर पर हुई है।