आईटीसी में प्रमोटर की कोई होल्डिंग नहीं है और सभी इक्विटी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। जून तिमाही के आखिरी में गोल्डमैन सैक्स ट्रस्ट II-गोल्डमैन सैक्स जीक्यूजी पार्टरन्स इंटरनेशनल अपॉर्च्यूनिटीज फंड की कंपनी में 2.06% तो जीक्यूजी पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड की 1.06% हिस्सेदारी थी। एलआईसी की इसमें 16.30% हिस्सेदारी है तो ₹2 लाख तक के निवेश वाले यानी 40 लाख से अधिक खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 12.46% है। म्यूचुअल फंड्स की कंपनी में 16.5% और विदेशी निवेशकों की 34.23% हिस्सेदारी है। सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न अभी सामने नहीं आए हैं।