Israel-Iran War: संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने जानकारी दी कि इज़राइल के हमलों में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरानी सरकारी मीडिया ने भी कई वरिष्ठ सैन्य और परमाणु विशेषज्ञों की मौत की पुष्टि की है। मारे गए लोगों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख जनरल होसैन सलामी, ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी, दो अन्य डिप्टी कमांडर और नौ प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक शामिल हैं