IPOs in December: इस साल हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राय की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियां पहले ही मेनबोर्ड सेगमेंट के IPO के जरिए लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। यह पूरे 2023 में मेनबोर्ड सेगमेंट के IPO के जरिए 57 कंपनियों द्वारा जुटाई गई 49,436 करोड़ रुपये की राशि से कहीं अधिक है