ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने ₹870 के टारगेट प्राइस के साथ इंडसइंड बैंक को सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सितंबर तिमाही में ₹1240 करोड़ का मुनाफा उसके अनुमान से 12% अधिक रहा। इसे फीस से मजबूत कमाई और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी से सपोर्ट मिला। यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एनआईआई सालाना आधार पर 3.6% बढ़ गया लेकिन एनआईएम में तिमाही आधार पर 3.23% पर आ गया क्योंकि इस पर FCNR(B) से जुड़ी यील्ड और लोन और डिपॉजिट मिक्स मे बदलाव का दबाव पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि CASA (करंट अकाउंट एंड सेविंग्स अकाउंट) की कमजोरी और फंडिंग कॉस्ट के दबाव से मार्जिन रिकवरी पर दबाव दिख सकता है।