15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान दिल्ली-एनसीआर में पतंगबाजी की एक पुरानी परंपरा रही है। हालांकि, आसमान में लहराती ये रंग-बिरंगी पतंगें कभी-कभी किसी बड़ी आपदा का कारण बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक एडवाइजरी जारी की है।