IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं कोलकाता को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है