IND vs BAN Highlights: एशिया कप 2025 सुपर फोर मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए और 169 का लक्ष्य दिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19 ओवर तक 126 रन पर 9 विकेट खो चुकी थी और आखिरी ओवर में उसे 43 रन की दरकार थी, लेकिन तिलक वर्मा के ओवर में सिर्फ 1 रन बना और पूरी टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई