हिमाचल प्रदेश में रविवार तक व्यापक पैमाने पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया