ज्यादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि फेड आज की पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। ऐसे में नजरें फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की कमेंट्री पर टिकी हैं। इससे दिसंबर में फेड की पॉलिसी के बारे में संकेत मिल सकता है। इनफ्लेशन को बढ़ने से रोकने के लिए फेड दिसंबर की पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। सितंबर में फेड ने इंटरेस् रेट एक-चौथाई फीसदी बढ़ाया था।