Gold Rate Today in India: करवा चौथ के दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। लगातार चौथे दिन आज यह ऊपर चढ़ा है। एक दिन की स्थिरता के बाद इन चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1380 और 22 कैरट वाला ₹1260 महंगा हुआ है। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।