GIFT Nifty Trend : गुरुवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के फ्लैट या हल्की बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। RBI द्वारा फरवरी 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद GIFT निफ्टी में मामूली बढ़त नजर आ रही। RBI ने रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया है और अपना रुख बदलकर 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग'(सोच-समझकर सख्ती) कर लिया है। कमजोर एशियाई और अमेरिकी बाजार,कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें,अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी,महंगाई, बढ़ता कर्ज और FII की लगातार बिकवाली बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव डाल सकते हैं।