'पार्ट 3' की घटनाओं के चार साल बाद असाने डियोप (ओमर साय) अभी भी जेल में है और सेनेगल में अपने परिवार के साथ एक नई शुरुआत करने का सपना देख रहा है। हालांकि उसके सारे प्लान तब धरे के धरे रह जाते हैं, जब एक चोर पेरिस के कई म्यूजियम में सिलसिलेवार चोरियां करता है और इन अपराधों का इल्जाम असाने पर मढ़ देता है। अपनी साख बचाने के लिए असाने को जेल से भागना होगा और असली अपराधी का पर्दाफाश करने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए उसे फिर से 'लुपिन' का रूप धारण करना पड़ता है।