FIFA World Cup Final: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले कनाडा के जंगलों की आग का धुआं न्यूयॉर्क तक पहुंच गया है। इसके कारण लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की गई है। रविवार को फाइनल पर मौसम का कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। इसके बावजूद खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर फीफा सतर्क है