वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता सुरेश खन्ना ने फारूक अब्दुल्ला के विवादास्पद बयान पर कहा, "फारूक अब्दुल्ला जैसे लोगों ने ही जिंदगी भर कश्मीर का शोषण किया। कश्मीर के लोगों को दूसरे दर्जे के नागरिक बनाने की जिम्मेदारी फारूक अब्दुल्ला जैसे लोगों की है। उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। यह भारत की विविधता का ही परिणाम है कि आज कश्मीर देश की मुख्य धारा में जुड़ा है और कश्मीर के हर नागरिक को वो अधिकार मिले हैं जो शेष भारत को मिले हैं। वहां के लोग देश की मुख्य धारा से जुड़े हैं। जब तक इनकी हुकूमत रही तब तक कश्मीरियों को एक तरीके से दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने में सबसे बड़ी भूमिका इन्हीं की रही। उन्होंने केवल खुद को चर्चा में लाने के लिए ये बयान दिया है।"